LatestNewsझारखण्डसरायकेला

प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत राजनगर थाना पुलिस ने बरामद किए तीन गुम मोबाइल, वास्तविक धारकों को सौंपे

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में गुम हुए तीन मोबाइल फोन को पुलिस ने आधुनिक तकनीक की मदद से बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा संचालित प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31 मई 2026 को राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल तीन मोबाइल फोन को सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से ट्रेस किया गया। मोबाइल फोन बरामद होने के बाद पुलिस ने आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की। सत्यापन के उपरांत सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिए गए।

मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने राजनगर थाना पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इससे मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक करने और उसे ट्रेस करने में सहायता मिलती है।

पुलिस ने बताया कि CEIR Portal (www.ceir.gov.in) के माध्यम से आम नागरिक अपने गुम या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी दर्ज कर उसे ट्रैक करवा सकते हैं। यह व्यवस्था मोबाइल चोरी और गुम होने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शुरू की गई है।

राजनगर थाना पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

Share this news