Newsझारखण्डसरायकेला

जोनबनी पंचायत भवन के पास कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर; एमजीएम रेफर

 

राजनगर: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोनबनी पंचायत भवन के समीप रविवार को कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया।

घायल युवक की पहचान धुरिपदा पंचायत के चांवराडीह गांव निवासी साहिल टुडू के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Share this news