सरायकेला-खरसावां के Category-II के सभी 10 बालू घाटों की ई-नीलामी संपन्न, 30.19 करोड़ के रिजर्व प्राइस पर मिली 36.45 करोड़ की बोली

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के Category-II के सभी 10 बालू घाटों की ई-नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। नीलामी में कुल 30,19,56,155 रुपये के रिजर्व प्राइस के विरुद्ध 36,45,83,005 रुपये की कुल उच्चतम (Overall H1) बोली प्राप्त हुई। इससे सरकार को रिजर्व प्राइस की तुलना में लगभग 6.26 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त होगा।


ई-नीलामी के तहत सोरो-जोरगोड़ीह, सोरो-बिरडीह, बामुंडीह-गोबिंदपुर-सपाड़ा तथा बालीडीह (चांडिल) स्थित स्वर्णरेखा नदी के चार बालू घाट Goquest Solution Pvt. Ltd. को 26,50,00,055 रुपये की उच्चतम बोली पर मिले।
यदुडीह तथा बालीडीह (राजनगर) स्थित खरकाई नदी के बालू घाट S.G. Projects Pvt. Ltd. को क्रमशः 2,92,81,162 रुपये और 1,43,37,350 रुपये की बोली पर आवंटित किए गए।
सरजामडीह, नुआडीह तथा लक्ष्मीपुर बालू घाट M/s Kiran Construction and Infrastructure Pvt. Ltd. को क्रमशः 1,46,29,367 रुपये, 2,33,80,000 रुपये तथा 69,70,000 रुपये की उच्चतम बोली पर मिले। इनमें नुआडीह और लक्ष्मीपुर घाटों की नीलामी दूसरे प्रयास में सफल रही।
वहीं चमारू स्थित संजय नदी का बालू घाट M/s Hetamsaria Projects Pvt. Ltd. को 1,09,85,071 रुपये की सर्वोच्च बोली पर आवंटित किया गया। इस घाट की नीलामी तीसरे प्रयास में सफल हुई।
ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिले के Category-II के सभी 10 बालू घाटों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ बालू की उपलब्धता भी नियमित होगी।

