LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

rajnagar-eid-celebration राजनगर: शोभापुर में हर्षोल्लास क़े साथ मनाई गई ईद

सरायकेला जिले क़े राजनगर प्रखंड के एकमात्र मुस्लिम बाहुल गांव शोभापुर में आज हर्षोल्लास के साथ ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनाई गई. ग्रामीणों ने सुबह सात बजे गांव के ईदगाह में ईद की नमाज अदा की और अल्लाह ताला से देश- दुनिया व परिवार में अमन- चैन क़ायम रहने की दुआ मांगी.

वही मुस्लिम समुदाय के इस पवित्र त्यौहार में भाईचारे एवं सौहार्द को बढ़ावा देने स्वयं प्रशासन के पदाधिकारी पहुंचे. थाना प्रभारी अमिश कुमार ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस दौरान अंजुमन मुस्लिम कमिटी साबिक सदर शेर मोहम्मद, सदर समसुल हक, सचिव मोहम्मद आलिम, मोहम्मद इदरिस, मकसूद आलम अंसारी, मोहम्मद अलीमुद्दीन, जाकिर हुसैन, मोहम्मद मोइनुद्दीन, आमिर खान, अनीस आलम आदि कई लोग उपस्थित थे. मौक़े पर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस बल तैनात थी.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *