राजनगर थाना में रामनवमी, सरहुल व मोहर्रम को ले हुई शांति समिति की बैठक
चुनाव आदर्श आचार संहिता के दायरे में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने का निर्देश

जुलूस में पार्टी झंडा का इस्तेमाल न करें, सोशल मीडिया पर रहेगी नजर: बीडीओ
राजनगर थाना में बुधवार को रामनवमी, मोहर्रम व सरहुल त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीडीओ मलय कुमार एवं थाना प्रभारी अमिश कुमार सहित शन्ति समिति के सदस्य एवं विभिन्न बजरंगबली पूजा कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में प्रसाशन ने देश में जारी चुनाव आचार सहिंता के गाइडलाइन के अनुसार ही रामनवमी, सरहुल व मोहर्रम का त्योहार मनाने का निर्देश दिया। प्रशासन ने पूजा कमेटियों से तय रूट चार्ट पर ही रामनवमी का जुलूस निकालने का निर्देश दिया। बीडीओ मलय कुमार ने कहा कि हमारा देश एक पंथनिरपेक्ष देश है। अपना अपना त्योहार आपसी भाईचारा, सद्भाव व प्रेम से मनाएँ। उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का समय है। सभी आदर्श आचार सहिंता पालन करें। धार्मिक आयोजनों में राजनीतिक दल का झंडा का उपयोग बिल्कुल न करें। साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसाशन की पैनी नजर रहेगी। किसी हाल में आपत्तिजनक पोस्ट न करें।

वहीं थाना प्रभारी अमिश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पूजा कमेटियों से अपेक्षा है रहेगा जिस तरह राजनगर में हर पर्व त्योहार शांति से मनाया जाता है। वैसे ही आगे भी शांति क़ायम रखने में सहयोग करें। डीजे न बजाएँ। शंतिपूर्ण शोभायात्रा निकालें। गौरतलब हो कि राजनगर में चार लाइसेंसी पूजा कमेटियां हैं। जिसमें बजरंगबली पूजा कमेटी हेंसल, एदल, गाउर्धन व मुरुमडीह शामिल हैं। इसके अलावे अन्य गैर लाइसेंसी पूजा कमेटियां भी हैं। जिन्हें प्रसाशन ने अनुमति लेकर त्योहार मनाने का निर्देश दिया। वहीं अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के नायब सदर शेर मोहम्मद ने बताया कि गुरुवार को सुबह सात बजे शोभापुर ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। जुलूस नहीं निकलेगा। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा, हीरालाल सतपथी, दिलीप महतो, मुखिया राजो टुडू, गोपाल सरकार, सुजीत राउत, विनोद ज्योतिषी, ब्रजेश कुंटिया, मार्शल पूर्ति, रामरतन महतो, श्याम टुडू, लखिन्द्र लोहार, विजय पूर्ति उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


