धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जमशेदपुर: धतकीडीह मुखी बस्ती में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण कर देश के वीर शहीदों को याद किया गया।

सत्यवान मुखी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता सह वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता बतौर अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद अन्नी अमृता ने सत्यवान मुखी के सहयोग से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद बच्चों और बस्तीवासियों के बीच टॉफियां वितरित की गईं।
मौके पर बच्चों ने देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला-रंगीला’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अन्नी अमृता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें स्वतंत्रता के महत्व और देश के वीर शहीदों के बलिदान के बारे में बताया।



इस दौरान अन्नी अमृता ने कहा कि आज हम खुलकर सांस ले रहे हैं और स्वतंत्र जीवन जी रहे हैं, यह उन वीर शहीदों की देन है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में चले असहयोग आंदोलन सहित आजादी की लड़ाई में पूरे देश ने एकजुट होकर अंग्रेजों का सामना किया।
कार्यक्रम में सत्यवान मुखी की पत्नी एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वित्सा मुखी ने अन्नी अमृता को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं दूसरा कार्यक्रम दिवंगत मुखिया सुरेश मुखी की पत्नी सुनीता मुखी के नेतृत्व में मंदिर के पास आयोजित हुआ, जहां अतिथियों के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया गया।
इस अवसर पर लोगों ने दिवंगत नेता सुरेश मुखी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृत मुखी, सन्नी मुखी, श्रवण मुखी, पूनम मुखी समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


