Newsझारखण्ड

पुरूनिया में भाजपा की बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा 

 

खूंटपानी: प्रखंड अंतर्गत पुरूनिया गांव में भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा मौजूद रहे. बैठक के दौरान पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई. उपस्थित कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा.

 

जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा नेता सोनाराम बोदरा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है. इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पार्टी के कार्यक्रमों एवं नीतियों को जनता तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना चाहिए.

 

जिला परिषद अध्यक्ष श्री बोदरा ने केंद्र सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का अपील किया. इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य समर्थक मौजूद रहे. मौके पर पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, पाईकराय बानरा,सानो गोप, कोकिल केशरी,सुशीला पुरती,सिंगराय तांती, नारायण बानरा,बिंदर दोराई आदि उपस्थित थे.

Share this news