दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन प्रवासी मजदूरों के परिवारों को राज्य सरकार ने दी आर्थिक सहायता
बलरामपुर: दूसरे राज्यों में काम करने के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पुरुलिया के तीन प्रवासी मजदूरों के परिवारों को राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।पुरुलिया के बलरामपुर प्रखंड के दड़दा गांव निवासी विद्याधर सिंह सरदार, छोटोगादो गांव निवासी परेश लाया और नेकड़े गांव निवासी विभीषण महतो दूसरे राज्यों में काम करने गए थे। काम के दौरान दुर्घटना में तीनों की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक जलधर महतो ने मुख्यमंत्री को लिखित आवेदन देकर मृत मजदूरों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी।विधायक के आवेदन के आधार पर मुख्यमंत्री राहत कोष से तीनों मृत मजदूरों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई।शुक्रवार शाम विधायक जलधर महतो और बलरामपुर के बीडीओ किशोर मंडल मृत मजदूरों के घर पहुंचे और परिजनों को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। संकट की घड़ी में राज्य सरकार की ओर से मिली आर्थिक सहायता पर परिवारों ने संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक ने भी सरकार की इस पहल के प्रति कृतज्ञता जताई।


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


