Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर में ब्लैक टीम का रक्तदान शिविर, 158 यूनिट रक्त संग्रह; प्रेम मार्डी समेत कई लोगों ने लिया हिस्सा

राजनगर। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बड़ा सिजुलता पंचायत के जामबनी गांव में रविवार को ब्लैक टीम कोल्हान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय सहभागिता रही। शिविर के दौरान कुल 158 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।

कार्यक्रम में राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।

शिविर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विद्येश्वर महतो, ब्लैक टीम अध्यक्ष सह जिला वरीय उपाध्यक्ष प्रभांशु महतो, कोल्हान प्रवक्ता माधव चंद्र महतो, राजनगर पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष संजय महतो, सरायकेला-खरसावां युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित महतो, केंद्रीय सचिव सबिता महतो एवं सोनमणि मार्डी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नमिता महतो, हाता निवासी कवि सुनील कुमार दे तथा सिस्टोपति महतो समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं पूजा रानी महतो के साथ हाथीराम महतो, विमल महतो, दिनेश महतो, पुरुषोत्तम महतो और शैलेन्द्र नाथ महतो समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी शिविर में सहभागिता निभाई।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने और समाज में मानव सेवा की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के अंत में ब्लैक टीम कोल्हान की ओर से सभी रक्तदाताओं, जनप्रतिनिधियों, जेएलकेएम के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Share this news