गम्हरिया में धूमधाम से मां मनसा पूजा, कल दोपहर 2 बजे से होगा भव्य जात कार्यक्रम

गम्हरिया में धूमधाम से मनाई जा रही मां मनसा देवी की पूजा, कल दोपहर 2 बजे से होगा जात कार्यक्रम


सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत शोभापुर धातकीडीह गांव में मां मनसा देवी की पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। पूजा को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं।
मां मनसा देवी की पूजा के अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। श्रद्धालु मां मनसा देवी से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
पूजा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, कोल्हान के प्रसिद्ध डीजे जय भोले, चक्रधरपुर की धुन पर गांव में लगातार उत्सवी माहौल बना हुआ है। डीजे की धुन पर ग्रामीण और युवा जमकर आनंद उठा रहे हैं।
वहीं, कल दोपहर 2 बजे से जात कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जात कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


