JamshedpurNewsझारखण्डसरायकेला

पौध आधारित भोजन से पर्यावरण और सेहत को मिलेगा लाभ — श्रीनाथ विश्वविद्यालय में वेबिनार

 

जमशेदपुर। श्रीनाथ विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई और वीगन आउटरीच संस्था की ओर से शुक्रवार को “फूड–प्लैनेट–हेल्थ” विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पौध आधारित भोजन को अपनाने की जरूरत पर जोर दिया। संचालन एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक शालिनी ओझा ने किया।

मुख्य वक्ता अभिषेक दुबे (वीगन आउटरीच) ने कहा कि पशु आधारित भोजन विश्व स्तर पर पर्यावरण, स्वास्थ्य और जीव-जंतुओं के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। उन्होंने बताया कि पौध आधारित भोजन न केवल सेहत के लिए बेहतर है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे दैनिक जीवन में अधिक से अधिक पौध आधारित भोजन शामिल करें, ताकि जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता में कमी और वनों की कटाई जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिल सके।

अभिषेक दुबे ने जिम्मेदार उपभोग को संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) का अहम हिस्सा बताते हुए कहा कि जागरूकता बढ़ाए बिना बदलाव संभव नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान शालिनी ओझा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे वेबिनार से मिली सीख को व्यवहार में उतारें।

वेबिनार में करीब 150 विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लेकर पौध आधारित भोजन के महत्व पर विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *