बोड़ाम में जेएलकेएम प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, सुभाष चंद्र महतो बने अध्यक्ष

बोड़ाम। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी की ओर से संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बोड़ाम प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए।


जिला अध्यक्ष के निर्देश पर जिला पर्यवेक्षक टीम की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र महतो को पुनः बोड़ाम प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।
नई कमिटी में विजय महतो, नीलकमल महतो, रामपद महतो, धरणी सिंह और कांचन माहंती को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। किशोर रुहिदास, मधुसूदन महतो, मनोरंजन महतो, अर्जुन दत्ता और लक्ष्मण महतो को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पार्थ कुंभकार, आदित्य गोराई, तपन कुंभकार, सुजीत महतो, उमापद महतो, बलराम महतो, मृत्युंजय महतो और प्रकाश महतो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
कृतिवास महतो, देवाशीष महतो, उमेश महतो, प्रभात महतो, गौतम गोप, लक्षण महतो, गौरांग महतो और सुनील महतो को सचिव की जिम्मेदारी मिली है। सोमनाथ महतो को कोषाध्यक्ष, मनोज महतो को प्रवक्ता और नीलकांत महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष तपन महतो, केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो, प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष फनी महतो, शैलेन्द्र महतो, मंगल कारवां, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु महतो, जिला महासचिव बिमल महतो, शंकर भगत, गणपति कारवां, जिला उपाध्यक्ष रतन महतो, मृत्युंजय महतो, कैलाश महतो, जिला सचिव कृष्ण प्रसाद महतो, राजेश कुंभकार, दया सागर और भैरव महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पुनर्गठित कमिटी के पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक प्रभावी बनाने की दिशा में काम करने की बात कही।


