Newsझारखण्ड

पटमदा में जेएलकेएम प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन, श्याम सुंदर महतो बने अध्यक्ष

 

 

पटमदा। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा यानी जेएलकेएम ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में पटमदा प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन किया गया। बिड़रा ग्राम संसद में आयोजित बैठक में पटमदा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और सदस्य शामिल हुए।

 

जिला अध्यक्ष के निर्देश पर जिला पर्यवेक्षक टीम की देखरेख में हुई बैठक में सर्वसम्मति से श्याम सुंदर महतो को पटमदा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही सर्वसम्मति से नई प्रखंड कमिटी का भी गठन किया गया।

 

नई कमिटी में राजीव रुहिदास, मिथुन मांझी, कृष्ण सहिस, सुनील महतो और गौरांग महतो को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं साहेब राम महतो, सुशील बेसरा, सुजित महतो और रथु महतो को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

 

इसके अलावा फलारी मुदि, विश्वनाथ महतो, बिकल महतो, मंगल कुंभकार, शरत महतो, विश्वजीत महतो, सरोज महतो और धनंजय महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शम्भु महतो समेत नौ कार्यकर्ताओं को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सैकत महतो को कोषाध्यक्ष और हरे कृष्ण महतो को प्रवक्ता बनाया गया है।

 

मीडिया प्रभारी के रूप में सुजित मांझी, फटीक महतो, पंचानन महतो और राजू महतो को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमृत महतो, सरोज मांझी, उज्ज्वल मांझी, सुदीप महतो, बुद्धेश्वर गोराई और शक्ति महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

 

बैठक में जिला अध्यक्ष तपन महतो, केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो, प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष फनी महतो, शैलेन्द्र महतो, मंगल कारवां, जिला महासचिव बिमल महतो, शंकर भगत, गणपति कारवां, जिला उपाध्यक्ष रतन महतो, मृत्युंजय महतो, कैलाश महतो, जिला सचिव राजेश कुंभकार, दया सागर, भैरव महतो, उज्ज्वल महतो और पिंकी महतो समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

नई कमिटी के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और आगामी दिनों में जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Share this news