श्री श्री सार्वजनिक दिन्दली दुर्गा पूजा कमेटी ने किया भूमि पूजन, तैयारियों का शुभारंभ

आदित्यपुर। आदित्यपुर दिन्दली फुटबॉल मैदान में श्री श्री दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ ही पूजा आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों के अलावा स्थानीय श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कमेटी के संयोजक छबिरंजन महतो ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुदली फुटबॉल मैदान में मां दुर्गा की पूजा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की जाएगी। भूमि पूजन के साथ तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहा है।
कमेटी के अध्यक्ष लाल्टू महतो ने कहा कि भूमि पूजन के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों का विधिवत आगाज हो गया है। कमेटी के सदस्य मिलकर पूजा को भव्य और बेहतर बनाने की तैयारी में जुटेंगे। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ पारंपरिक झूमर कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पूजा में सहयोग करने और शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राजरानी महतो, संयोजक छबिरंजन महतो, अध्यक्ष लाल्टू महतो, रीतेन महतो, छुटुन महतो, रतन गिराई, संजय महतो, माणिक दास, महावीर दास, रवि महतो, लुलु महतो, अमित प्रामाणिक, अमल दास, अशिम महतो, कश्यप महतो, विवेक महतो और सोनू मंडल समेत कमेटी के सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि आदित्यपुर दिन्दली फुटबॉल मैदान में वर्ष 1973 से लगातार श्री श्री दिन्दली सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी का आयोजन किया जा रहा है।


