LatestNewsझारखण्डराजनीति

शिक्षक दिवस पर पोटका में सम्मानित हुए गुरुजन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचे विधायक संजीव सरदार

पोटका। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान को नमन किया।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुटलुपुंग में आयोजित समारोह में विधायक ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया।

इसके बाद विधायक संजीव सरदार हल्दीपोखर स्थित +2 विद्या निकेतन पहुंचे, जहां शिक्षक दिवस समारोह में उन्होंने शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति गंभीर रहने तथा अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी।

वहीं परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय, पोटका में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, उनके लक्ष्य और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने सपनों को बड़ा रखना चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले समय में समाज और देश का भविष्य तय करेंगे।

उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक दिन शिक्षकों को शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं है, बल्कि शिक्षकों के योगदान और उनके द्वारा किए जा रहे राष्ट्र निर्माण के कार्य को सम्मान देने का दिन है। विधायक ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वस्थ, सुखी और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

Share this news