राजनगर में रूबी सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, झामुमो नेताओं ने रखा दो मिनट का मौन
राजनगर/सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूबी सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में प्रखंड कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। कार्यक्रम में सरायकेला विधानसभा के पूर्व झामुमो प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रूबी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो केंद्रीय सदस्य विशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गालाल मुर्मू, प्रखंड सचिव सुबोल महतो, रासमनी हांसदा, रानी हांसदा, सीताराम हांसदा, शुक्लाल मुर्मू, सूरज सोरेन, चतुर हेम्ब्रम, प्रदीप तांती, रामेश्वर महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी ने स्वर्गीय रूबी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


