Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में उत्कलमणि गोपबंधु दास को दी श्रद्धांजलि, मनोज चौधरी ने कहा- त्याग और जनसेवा के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत

 

 

सरायकेला। उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सरायकेला स्थित गोपबंधु चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने नगर पंचायत के वार्ड पार्षदों के साथ पंडित गोपबंधु दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, शिक्षाविद् और जनसेवा के प्रतीक थे। ‘दरिद्रर सखा’ के नाम से प्रसिद्ध गोपबंधु दास ने अपना पूरा जीवन गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। राष्ट्रवादी शिक्षा, पत्रकारिता और ओडिशा के निर्माण आंदोलन में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि गोपबंधु दास का जीवन यह संदेश देता है कि सच्चे नेतृत्व की पहचान पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि त्याग, संवेदनशीलता और जनसेवा से होती है। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विक्रम मोदक, ज्योति साहू, सुषमा तियु, गौतम नायक और वरुण साहू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया