अर्थराइटिस व मस्कुलर डिजीज के 300 मरीजों की हुई जांच
घाटशिला: पावड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में आयुष विभाग की ओर से अर्थराइटिस (गठिया) एवं मांसपेशियों से संबंधित बीमारियों को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 300 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दवाओं का वितरण किया गया।

इस दौरान डॉ. प्रियांशी, डॉ. बबीता, योग शिक्षक ललित कार, पवन कुमार भगत और सहायिका अहिल्या मौजूद रहीं। डॉ. प्रियांशी ने बताया कि बढ़ती उम्र के साथ अर्थराइटिस और मांसपेशियों से जुड़ी बीमारियां लोगों को परेशान करने लगती हैं। इसी को ध्यान में रखकर शिविर आयोजित किया गया। मरीजों को निःशुल्क जांच एवं दवा के साथ योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। साथ ही खानपान और जीवनशैली में सुधार को लेकर भी जागरूक किया गया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


