11 अक्टूबर को भादुडीह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे हरेलाल महतो
मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर लिया निर्णय, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भादुडीह फुटबॉल मैदान में 11 अक्टूबर को भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ आजसू के केंद्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या, केंद्रीय सचिव और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल होंगे।
इस संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरेलाल महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है और राष्ट्रीय स्तर पर रहकर समाज सेवा करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। हालांकि, आजसू छोड़ने के कारणों पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कुछ कहने से परहेज किया।
हरेलाल महतो ने बताया कि भादुडीह पंचायत के फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले इस समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो तथा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य प्रमुख नेताओं के शामिल होने की बात कही गई है।
उन्होंने कहा कि झारखंड का विकास उनकी प्राथमिकता है। राज्य में विकास की गति तेज करने और वर्ष 2029 में डबल इंजन की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ पूरे झारखंड में भाजपा संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम किया जाएगा।
हरेलाल महतो के भाजपा में शामिल होने के इस फैसले को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें 11 अक्टूबर को भादुडीह में होने वाले सदस्यता ग्रहण समारोह पर टिकी हैं।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


