सौ फीसदी रहा एकेडमी इंग्लिश हाईस्कूल राजनगर का रिजल्ट, सभी 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास
90 प्रतिशत अंक हासिल कर राखी दाश बनीं विद्यालय टॉपर
एकेडमी इंग्लिश हाईस्कूल राजनगर का दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हर वर्ष की तरह इस बार भी शत प्रतिशत रहा। परंतु इस बार सभी 70 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। जो विद्यालय का स्वयं का रिकॉर्ड टूटा। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक अभिषेक मिश्रा ने ख़ुशी जताते हुए कहा कि स्कूल के टीचर और स्टूडेंट का संयुक्त प्रयास से यह उपलब्धि हासिल हुआ है।


विद्यार्थी आगे और अच्छा प्रदर्शन करें। मेरी शुभकामनाएं है। ज्ञात हो कि मैट्रिक में इस बार 90 प्रतिशत अंक लाकर राखी दाश विद्यालय टापर बनीं। राखी दास कृष्णापुर गांव की हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मीकांत दाश एवं माता का नाम सीमा दाश है। प्राचार्य अभिषेक ने बताया कि इस बार कुल 70 विद्यार्थी मैट्रिक में शामिल हुए। सभी प्रथम श्रेणी से पास हुए। जिसमें एक छात्रा 90 फीसदी अंक हासिल की। वहीं 80-90 फीसदी अंक 34 विद्यार्थियों ने, 70-80 फीसदी अंक 24 विद्यार्थियों ने तथा 60-70 फीसदी अंक 11 छात्रों ने प्राप्त किया है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


