LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

JAC Board Result: सपने को पूरा करने के लिए झोंक दी पूरी ताकत, पिता के नक्‍शेकदम चलना चाहते हैं सरायकेला के 2nd टॉपर धीरज

सरायकेला : सरायकेला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय का छात्र धीरज कुम्हार ने दसवीं की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में 95.60 फीसद अंक प्राप्त कर सरायकेला खरसावां जिले का सैकेंड टापर बन गया है। धीरज को हिंदी में 95,अँग्रेजी में 95,गणित में 100,साइंस में 96,सोशल साइंस में 84 व संस्कृत में 92 अंक मिला है।

धीरज के पिता सुखराम कुम्हार उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोपीडीह में सरकारी शिक्षक है। जबकि मां डालिमा देवी गृहणी है। धीरज ने बताया कि वह आगे चलकर शिक्षक बनना चाहते हैं और गांव देहातों में सभी बच्चों को विद्यालय जाने के जागरुक करेंगे। इतना ही नहीं जो बच्चों के अभिभावक पढ़ाई का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं वैसे बच्चों को खुद वे पढ़ाने का काम करेेंगे। धीरज ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह प्रतिदिन दस से बारह घंटे पढ़ाई करता था। ताकि वे अपने सपनों को सच कर दिखा सके। धीरज अपने माता पिता के साथ सरायकेला आदर्श कालोनी में रहता है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *