SIR-2026: मेगा हेल्प डेस्क कैंप को लेकर BLO-BLA-2 की बैठक, मतदाताओं के नोटिस निष्पादन पर चर्चा
जुगसलाई। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत मतदान केंद्रों पर आयोजित मेगा हेल्प डेस्क कैंप के सफल संचालन को लेकर BLO-BLA-2 की चौथी बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक भी हुई। बैठक में नो मैपिंग और मतदाता सूची से संबंधित विसंगतियों वाले मतदाताओं को जारी नोटिस के निष्पादन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 313 से 323 तक के मतदान केंद्रों से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई। ब्लॉक लेवल ऑफिसर पर्यवेक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है या जिनके दस्तावेजों में विसंगतियां पाई गई हैं, उनके मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मेगा हेल्प डेस्क कैंप के माध्यम से संबंधित मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में BLO भारती जाना, शैलेंद्र महतो, प्रतिमा महतो, सुमित्रा सोरेन, मंजू महतो, माया हेंब्रम, डोमन चंद्र टुडू, रेखा हेंब्रम, रानी कर्मकार और फूल कुमारी कर्मकार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
इसके अलावा मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गांव के प्रधान, मांझी बाबा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से SIR-2026 के तहत मतदाताओं को जागरूक करने तथा नो मैपिंग एवं दस्तावेजों में विसंगति से जुड़े मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की गई। बैठक का उद्देश्य मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


