Newsझारखण्ड

नेमरा पहुंचकर फूलकांत झा सहित कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

 

गम्हरिया से कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचकर जताई संवेदना, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

 

गम्हरिया, सरायकेला-खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए गम्हरिया के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व उपाध्यक्ष फूलकांत झा के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेसजनों ने दिवंगत रूपी सोरेन के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

इस अवसर पर फूलकांत झा ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि वह दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन की साक्षी रहीं। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उनका निधन परिवार के लिए ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसकी भरपाई करना कठिन है।

 

फूलकांत झा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

 

श्रद्धांजलि देने के दौरान नेमरा पहुंचे बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, झारखंड के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और पूर्व कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख से भी कांग्रेसजनों की मुलाकात हुई।

 

इस मौके पर गम्हरिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंद्रकांत झा उर्फ इशू झा, जिला महासचिव राजू रजक, जिला मीडिया चेयरमैन सुमंत शर्मा, मंडल अध्यक्ष करण मार्डी और गम्हरिया प्रखंड महासचिव धनंजय सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया