14 अक्टूबर को मनाया जाएगा शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस, श्रद्धांजलि देने जुटेंगे समर्थक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के कारण सादगी से होगा कार्यक्रम, सभा के बजाय पारंपरिक पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि का होगा आयोजन

गोईलकेरा: जल, जंगल और जमीन आंदोलन के प्रणेता शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि 14 अक्टूबर, बुधवार को गोईलकेरा हाट मैदान में मनाई जाएगी। इस अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के मंत्री, विधायक और सैकड़ों समर्थक पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन के मद्देनजर इस वर्ष शहादत दिवस कार्यक्रम सादगी से मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत इस बार कोई सभा आयोजित नहीं होगी। इसके बजाय पारंपरिक पूजा-अर्चना और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के माध्यम से शहीद देवेंद्र माझी को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को सांसद जोबा माझी गोईलकेरा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने प्रखंड अध्यक्ष गणेश बोदरा, जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, हरीश बोदरा समेत अन्य कार्यकर्ताओं से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सांसद जोबा माझी ने सभी कार्यकर्ताओं से शहादत दिवस कार्यक्रम में अनुशासन और गरिमा के साथ शामिल होने की अपील की। शहीद देवेंद्र माझी के संघर्ष और जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान को याद करते हुए इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


