आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं पर JIADA को 30 दिनों का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा कार्यालय घेराव
ज्ञापन के माध्यम से औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण, खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने और पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की गई है। इसके अलावा प्रत्येक औद्योगिक जोन में स्वच्छ पेयजल और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने, कैंटीन आवंटन में स्थानीय विस्थापितों को प्राथमिकता देने तथा नियमित साफ-सफाई और पौधरोपण सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई है।


प्रेम मार्डी ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों, कर्मचारियों और स्थानीय विस्थापित परिवारों को बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ-साथ यहां काम करने वाले लोगों की सुविधाओं और स्थानीय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाना जरूरी है।
उन्होंने JIADA प्रबंधन से मांगों पर 30 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो JLKM मजदूरों, कर्मचारियों और विस्थापित परिवारों के हित में JIADA कार्यालय का घेराव करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करेगा।
अब देखना होगा कि JIADA प्रबंधन इन मांगों पर कितनी गंभीरता से पहल करता है और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।


