खरसावां के बड़ा आमदा में युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को खरसावां के बड़ा आमदा में युवा कांग्रेस कमेटी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. ज्ञात हो कि 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा गांधी जी का निधन हुआ था. उनकी 42वीं पुण्यतिथि पर उपस्थित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजा राम पाड़ेया ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन देश की एकता, अखंडता और समर्पित रहा. उन्होंने अपने साहसिक नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से भारतीय राजनीति एवं इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाया. देश के प्रति उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी जी का जीवन हम सभी को देशसेवा, साहस और समर्पण की प्रेरणा देता है. उनके विचार और योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा इंदिरा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष तुराम बांकिया, खरसावां प्रखंड अध्यक्ष गुरचरण होनहागा, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष बारजु लोहार, सुखलाल मुण्डा, गुरुचरण दास, साधु हाइबुरु, गुरुबारी मुखी, मुनि मेलगंडी, देवा मुखी, सचिन बांकीरा, रामसिंह होनहागा, मिथलेश सोरेन एवं दिलीप सिंह लियांगी सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



