Saturday, October 31, 2026
Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग, विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने जताई चिंता

 

 

सरायकेला: गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ दुष्कर्म के कथित मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य ने घटना पर गहरी चिंता जताते हुए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।

 

सनंद कुमार आचार्य ने कहा कि यह घटना बेहद चिंताजनक और शर्मनाक है। पीड़िता और उसके परिवार को जल्द न्याय दिलाना प्रशासन और सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने, सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और दोष सिद्ध होने पर कठोर सजा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की।

 

आचार्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। न्याय समय पर मिलना जरूरी है, ताकि समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहे। उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Share this news