Newsझारखण्ड

रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर शरारती तत्वों ने रोकी मेमू ट्रेन, 10 मिनट तक खड़ी रही यात्री ट्रेन

 

सिदिरसाई स्टेशन के पहले धरूवालुपुंग माहालिडीपा-दामुडीह रेलवे फाटक के पास हुई घटना, यात्रियों ने बुझाई आग

 

पोटका: टाटानगर से बादामपहाड़ जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन को गुरुवार को शरारती तत्वों की करतूत के कारण करीब 10 मिनट तक रुकना पड़ा। घटना सिदिरसाई स्टेशन से पहले धरूवालुपुंग माहालिडीपा-दामुडीह रेलवे फाटक के पास की है। जानकारी के अनुसार, शाम छह बजे टाटानगर से रवाना हुई मेमू ट्रेन हल्दीपोखर स्टेशन पार करने के बाद सिदिरसाई की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के बीच और आसपास आग जलती दिखाई दी। ट्रेन को आता देख आग लगाने वाले शरारती तत्व मौके से फरार हो गए। आग की लपटें तेज होने के कारण ट्रेन रोकनी पड़ी। इसके बाद यात्री नीचे उतरे और काफी मशक्कत कर करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद चालक ने स्थिति सामान्य होने पर ट्रेन को बादामपहाड़ के लिए रवाना किया।

Share this news