पटमदा के बांगुरदा और बेलटाढ़ में JLKM ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, झारखंड स्थापना दिवस पर शहीदों को किया नमन
पटमदा: झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार, 15 नवंबर 2026 को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की ओर से पटमदा प्रखंड के बांगुरदा एवं बेलटाढ़ गांव में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के जल, जंगल एवं जमीन के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया। साथ ही झारखंड राज्य के निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और आंदोलनकारियों के योगदान को भी नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला वरीय उपाध्यक्ष सुब्रत महतो, पटमदा प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर महतो, प्रमंडल वरीय उपाध्यक्ष फनि महतो, अनिल बास्के, मृत्युंजय महतो, सुभाष चंद्र महतो, प्रताप महतो, राजेश कुंभकार, साहेब राम महतो, निर्मल महतो, राजीव रूहिदास, फनि भूषण सिंह, कृष्ण सहिस, सैकत महतो, प्रदीप कुमार महतो, सागर महतो, हरे कृष्ण महतो, शिव शंकर, सुकुमार कुमार, जयंत कुमार, बिकल कुमार, अजय महतो, प्रवीर महतो, देवाशीष महतो, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में JLKM कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


