भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने दाहीगोड़ा में विद्युतवरण महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क
घाटशिला : भाजपा नेत्री सह पूर्व जिला पार्षद गीता मुर्मू ने घाटशिला के दाहीगोड़ा में जमशेदपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मोदी के उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया तथा फिर से उन्हें पीएम बनाने की अपील की. मौके पर भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है. मौके पर पूर्व जिला पार्षद पूर्णमा कर्मकार, संध्या मंद, शिला मुर्मू, अमृता सहाय, रीता चौधरी, चम्पा मन्ना, संगीता बॉस आदि महिलाएं मौजूद थी.


दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


