Latestझारखण्डराजनीति

Tiger jayaram mahto press conference 55 सीटों पर लड़ेंगे जयराम महतो के विधानसभा प्रत्याशी।।

झारखंड/रांची : झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा आज लोकसभा चुनाव के बाद आज घोषणा कर दी की राज्य के 55 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी ।।रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो एवं वरीय केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता के दौरान टाइगर जयराम महतो ने लोकसभा चुनाव में कुल साढे आठ लाख मतदान देने पर जनता का आभार व्यक्त किया।

साथ ही उन्होंने निट की परीक्षा में धांधली पर रोक लगाने की मांग की है उन्होंने यह भी कहा की उनकी पार्टी संगठन को चुनावी सिंबल निर्वाचन आयोग की ओर से 20 से 25 दिनों में दे दिया जाएगा।। उन्होंने साफ कहा की लगभग 55 सीटों पर हमलोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा राजनीति से धर्म को दूर करना होगा।

मोराबादी ऑक्सीजन पार्क में सामूहिक कांफ्रेंस के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने भी संगठन की ओर से अपने बातों को रखते हुए एवं अपने पार्टी के वर्षगांठ पर बधाई देते हुए कहा कि सभी जाति वर्ग को एक साथ जोड़ते हुए हम विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। राज्य में स्थानीय, नियोजन, विस्थापन एवं उद्योग नितीयो को बनाने का काम करेंगे और जयराम महतो का सरकार बनाएंगे ।।

मौके पर खातीयानी सुमित, संजय मेहता, फलिंदर करमाली,रितेश अधिवक्ता, विराठ बाबू, योगेश भारती, पप्पू कुर्मी, सनी तिग्गा, सूरज,लखिंदर आदि पदाधिकारी मोजुद रहे।।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *