Jamshedpurझारखण्डराजनीति

मंत्री बन्ना गुप्ता के ख़िलाफ़ सर्वदलीय जन एकता मंच ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन, लगाया ये आरोप

Jamshedpur:-राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा सड़क को अतिक्रमण करने का मामला एक बार फिर से सर्वदलीय जन एकता मंच ने उठाया है,

 

इसको लेकर मंच के सदस्यों ने जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया साथ ही अविलम्ब इसपर करवाई की मांग की. मंच के संयोजक संजीव आचार्य ने कहा की कदमा क्षेत्र मे मंत्री बन्ना गुप्ता को टाटा स्टील कंपनी के द्वारा एक क्वार्टर आबंटित किया है, लेकिन मंत्री बन्ना गुप्ता ने वर्षो पुराने सड़क को भी उसके साथ अपने कब्जे मे कर लिया है, उन्होंने कहा की जब उन्होंने इसका विरोध किया था तब उनके ऊपर जानलेवा हमला भी हुआ था लेकिन उसपर भी कोई कानूनी करवाई नहीं हुई, उन्हीने कहा की कदमा क्षेत्र मे तक़रीबन डेढ़ लाख से ज्यादा आबादी निवास करती है और उक्त सड़क का इस्तेमाल खासकर स्कूली छात्र स्कुल आने जाने के लिए किया करते थे और वर्तमान समय मे मुख्य सड़क मे हमेशा जाम की स्तिथि उत्पन्न हो जाती है, ऐसे मे सड़क को बंद करने अनुचित है, इन्होने कहा की आज इस मामले को लेकर तीसरी बार रिमाइंडर दिया जा रहा है, अगर इस बार प्रसाशनिक करवाई नहीं हुई तो आगे मंच सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *