International yoga day योग दिवस के अवसर पर आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के द्वारा योग शिविर का आयोजन
इस अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. एस. एन. सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा योग से ही निरोग हो सकते है। योगमान, शरीर और आत्मा की एकाग्रता स्थापित करने में सहायता करता है, इसलिए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग के महत्व को स्वीकारते हुए विश्वभर में हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । वही इसी मोके पर श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि ने अपने वक्तव्य में योग दिवस की ओर हमारा ध्यान इंगित कराते हुए कहा कि योग से हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती हैं और योग हमारे तनाव पूर्ण जीवन में भी अत्यंत राहत प्रदान करता है।


इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। तथा छात्रों द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की व्याख्याता श्रीमती मधु शर्मा ने किया इस कार्यक्रम मे छात्र , सहायक प्राध्यापक एवं शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे ।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


