योग दिवस कार्यक्रम में पहुँचे खरसवां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव, बताया योग का जीवन में महत्व
Kharswan:-उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह, खरसावां के प्रांगण में 21 जून 2024 को योग दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरसवां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने विस्तार रूप से जानकारी योग दिवस के बारे में छात्र-छात्रा को दिया योग दिवस के अवसर पर विद्यालय में योग शिक्षकों ने योगाभ्यास कराया जिसने मुख्य रूप से योग शिक्षक अंबुज महतो एवं योग शिक्षिका आरती महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री अनूप कुमार सिंह देव, बुरुडीह ग्राम पंचायत के मुखिया श्रीमती रूईबारी माझी एवं विद्यालय के प्रभारी श्री धर्मेंद्र महतो जी ने योग और योग से होने वाले लाभ को विद्यालय के बच्चों को बताया। योग दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका मो. नसीमुद्दीन, प्रशांत कुमार प्रधान, तुषार क्रांति महतो प्रदीप कुमार महतो, मनोज पांडे ब्रजकिशोर बेदिया, लवली कुमारी, स्वागता सिंह, अनीशा लकड़ा, छंदा रानी माजि, मौसमी दास, संध्या प्रधान और विद्यालय के लिपिक नीलमोहन महतो भी मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


