जमशेदपुर मानगो डिमना रोड स्थित 4 नंबर पार्क में भारतीय जनता युवा मोर्चा की और से सामुहिक योग किया गया*
जमशेदपुर: भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में हुई , मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद ,पूर्व जिला अध्य्क्ष राजकुमार श्रीवास्तव,प्रदेश कार्यसमिति विकास सिंह,उलीडीह मंडल अध्य्क्ष अमरेंद्र पासवान , संघ परिवार के डॉक्टर संतोष गुप्ता जी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत है। आज हम सभी यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए इकठ्ठा हुए हैं। हर साल 21 जून को पूरा देश ही नहीं दुनिया में भी कई जगहों पर I अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 2014 में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसका प्रस्ताव दिया था। यूएन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया और दुनियाभर में 21st जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया। 21 जून 2015 को पहली बार पूरे विश्व में योग का उत्सव मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य, योग के लाभ और हजारों तरह के योग के फायदे से लोगों को रूबरू कराना है। दुनिया को योग के प्रति जागरूक करना है। साथ ही साथ वैश्विक पटल पर भारत की ये धरोहर पहुंचाना। योग का मतलब क्या है? “योग” शब्द संस्कृत शब्द “युज” से लिया गया है, जिसका अर्थ है “एकसाथ होना।” यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को एक साथ जोड़ने का एक तरीका है। यह जीवन जीने का एक तरीका है जो हमें शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।योग केवल शरीर की कुछ मुद्राओं या आसन तक सिमित नहीं है। बल्कि यह हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीना सिखाता है। यह हमें अपनी सांसें, विचारों और भावनाओं को नियंत्रित करना सिखाता है। इससे हम सभी परिस्थितियों में शांत रहना और अपना ध्यान केंद्रित करना सीखते हैं। आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए, आइए हम सभी योग को अपनी डेली लाइफ में अपनाने का संकल्प लें। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। इसके साथ-साथ योग का संदेश अन्य लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास करें।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर, सुशील पांडे,राहुल कुमार संक्रो की संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया

