Rajngagar News: पवित्र जल लाकर धूमधाम से की गई मां विपद तारणी की पूजा, हर संकट से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की पूजा
राजनगर : प्रखंड अंतर्गत तुमुंग पंचायत के बेलडीह गाँव क़े 108 महिलाओं के द्वारा पवित्र जल लाकर मां विपत तारणी की पूजा अर्चना की गई. बता दे की रथ यात्रा के बाद विपत तारणी की पूजा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. विपत्तियों से मुक्ति के लिए महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की और अपनी हाथों में लाल धागा बांधा.

बता दें कि रथयात्रा के बाद शनिवार और मंगलवार के दिन मां विपत तारणी पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि मां विपत तारणी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं. बंगाल के अलावा देश के कई राज्यों में मां विपत तारणी की पूजा की जाती है. बांग्ला भाषी लोग इस पूजा को धूमधाम से मनाते हैं. पूजा के दिन महिलाएं उपवास रखती हैं. यह माना जाता है कि यह पूजा महिलाओं के लिए ही है.

मां विपत तारणी की पूजा सबसे अलग: मां विपत तारणी की पूजा करने वाली श्रद्धालु मुख्य पुजारी सीता हांसदा ने बताया कि हमारी परंपरा और संस्कृति में सालों भर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करने की मान्यता है. हामरे गाँव में 1917 से पूजा करते हुए आ रहे है, मां विपत तारणी की पूजा सबसे अलग होती है. रथ यात्रा निकलने के बाद शनिवार या मंगलवार को ही यह पूजा की जाती है. मां काली और दुर्गा के रूप में मां विपत तारणी की पूजा कर हम सबकी सुख शांति की कामना करते हैं. इस पूजा में मां को 13 तरह के फल प्रसाद का भोग चढ़ता है. पूजा में पुष्पांजलि देने के बाद पुरोहित द्वारा सभी महिलाओं के हाथ में लाल धागा बांधा जाता है. यह माना जाता है कि लाल धागा रक्षा कवच का काम करता है. सीता हँसदा ने बताया कि इस पूजा से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है.
इस पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से संजय हांसदा क़े परिवार का अहम् भूमिका रहता है, साथ ही मुखिया सुनीति मुर्मू पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य अनीता महतो, सुनील महतो, यशवंत सरदार, सरोज गोप, नारायण हसदा, लघु तियु, टूटका तियु, दिलीप तियु, गोपी तियु, बॉबी हेब्रम, पुतुल हांसदा समेत ग्रामीणों का अहम योगदान रहा..

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


