Sanand Acharya congrats Champai soren -विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने चंपाई सोरेन को मंत्री बनाए जाने पर दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व में 5 महीने के कार्यकाल में राज्य सरकार ने बेहतर कीर्तिमान स्थापित किए हैं- सनद आचार्य
Saraikella:- सरायकेला विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य (टूलु) ने रांची आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया साथ ही हेमंत कैबिनेट में उनको जल संसाधन विभाग तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री बनाए जाने पर बधाइयां दी है।

इस मौके पर सानंद आचार्य ने कहा कि सच्चा सेवक वही होता है जो पार्टी से मिले दायित्वों पर खरा उतरे, पूर्व मुख्यमंत्री ने विषम परिस्थितियों में पार्टी से मिले दायित्व का निर्वहन कर मुख्यमंत्री पद संभाला। 5 महीने की छोटी से कार्यकाल में उनको चुनाव के वजह से मात्र 2 महीना काम करने का मौक़े मिला जिसमे उन्होंने झारखंड की विकास की नई गाथा लिखी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल से लौटने के बाद पार्टी आलाकमान के निर्देश पर पद का त्याग कर न केवल दिलेरी दिखाई बल्कि हेमंत कैबिनेट में मंत्री पद लेकर उनका मान भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि श्री चंपई सोरेन के अनुभवों का लाभ सरकार को मिलेगाl उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन द्वारा पिछले 5 महीने में जो कार्य किए गए उन कार्यों को अगर हेमंत सरकार आगे बढ़lती है तो आसन्न विधानसभा चुनाव में और ज्यादा सीटों के साथ झारखंड में पुनः झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


