Newsझारखण्डसरायकेला

हाथी रोधक दस्ता और ग्रामीणों के बीच विवाद पर हुआ समझौता, हाथी भगाने में अब दस्ता होगा सक्रीय

 

 

 

 

ईचागढ़ : shivnath Mahato कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के हेसालोंग गांव में ग्रामीणों एवं हाथी रोधक दस्ता के बीच हुए आपसी विवाद का समझौता मंगलवार को चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय में किया गया। *समाज सेवी खगेन महतो* पहल से वन क्षेत्र पदाधिकारी व मुखिया प्रतिनिधि सुभाष सिंह सरदार ने हाथी रोधक दस्ता के साथ ग्रामीणों का समझौता कराया गया। समझौता होने के बाद दोनों पक्षों का आपसी विवाद का निपटारा किया गया। कब कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में हाथी रोधक दस्ता हाथीयों को भगाने में जुट जाएंगे। ग्रामीणों को वन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा अपील किया गया कि हाथी रोधक दस्ता जान को जोखिम में डालकर गांवों से सुरक्षित हाथीयों को भगाने का काम करते हैं। दस्ता के साथ झगड़ा झंझट व अभद्र व्यवहार नहीं करें, वल्कि दस्ता को सहयोग करें। चुंकि हाथी रोधक दस्ता किसी गांव घर के युवक है, जो हाथियों से लोगों का जान माल सुरक्षित रखने में लगे रहते हैं। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व हेंसालोंग गांव में हाथी रोधक दस्ता के साथ ग्रामीणों का विवाद हुआ था, जिससे गांवों में घटना होने पर भी दस्ता के सदस्य गांवों में हाथी भगाने में जाने से इन्कार किया जा रहा था। समझौता के बाद दस्ता द्वारा पूर्व की तरह ही सक्रिय रूप से काम करेंगे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *