RSS-BJP ने अब UPSC परीक्षाओं में भी धांधली शुरू कर दी- डॉ अजय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार ने मंगलवार को नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में देश के हर एक प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने को लेकर भाजपा सरकार पर जानकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अगर मीडिया सूचना का अधिकार कानून (RTI) का इस्तेमाल कर उन उम्मीदवारों के यूपीएससी परीक्षा के सटीक अंक पता लगा ले जो भाजपा नेता के रिश्तेदार हैं, तो वे चौंक जाएंगे। सारा दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.
डॉ. अजय ने NEET परीक्षा के पेपर लीक का भी जिक्र किया और कहा कि अगर केंद्र सरकार ऐसे घोटालों में शामिल होगी तो मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे कहां जाएंगे, क्योंकि वे ऐसी परीक्षाओं पर बहुत अधिक निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि पुणे के आईएएस अधिकारी को 800वीं रैंक और आईएएस कैडर मिलना UPSC और केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल है.
यह स्पष्ट करता है कि केंद्र में एनडीए सरकार के तहत कितना भ्रष्टाचार व्याप्त है।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


