घाटशिला महाविद्यालय में शिक्षकों की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
घाटशिला : (Siddharth Anand) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) घाटशिला नगर मंत्री हर्ष रॉय की अध्यक्षता में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम पर घाटशिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी को मंगलवार को मांग पत्र सौंपा.

ज्ञापन में घाटशिला नगर मंत्री हर्ष राय ने बताया कि घाटशिला महाविद्यालय में संथाल, अंग्रेजी और इतिहास विषय के शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. घाटशिला महाविद्यालय में संथाली, अंग्रेजी और इतिहास विषय पर आश्रित हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों की जल्द से जल्द नियुक्ति कराने की मांग की गई. अन्यथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. मौके पर हर्ष राय ने कहा कि वर्तमान में कार्यरत इतिहास के शिक्षक को विश्वविद्यालय द्वारा गठित पांच सदस्यीय टीम द्वारा जांचोपरांत उनके शैक्षणिक कार्य से वंचित कर दिया गया है. इससे विद्यार्थियों के सामने एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन, सदैव छात्र हित में कार्य करता रहा है. इस मुख्य रूप से विश्वविद्यालय सह प्रमुख अमित हाजरा, कोल्हान विभाग के संयोजक बिकास बास्के, अजय शाह, आकाश नारायण देव, अंकित शर्मा, पियूष पाल, नीरज भगत, रोहित गिरी, फैसल सिद्दीकी, प्रभात देवता, गणेश अग्रवाल, जगदीश आदि मौजूद थे.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


