LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Big Breaking Hawrah Mumbai train derail-हावड़ा-मुंम्बई ट्रेन बेपटरी, कई बोगियों छतिग्रस्त

Kharswan:- मंगलवार अहले सुबह हावड़ा- मुम्बई मार्ग पर चक्रधरपुर डिवीजन के बड़ाबम्बो- राजखरसावां रेलवे स्टेशन के बीच पोटो बेड़ा गांव के समीप हावड़ा- मुम्बई मेल ट्रेन संख्या 12810 बेपटरी हो गई है जिस से चार जनरल बोगी को छोड़ बाकी सभी बोगियां छतिग्रस्त हो गई। इसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है।

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही डीआरएम और रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वही सूचना मिलते ही सरायकेला उपायुक्त भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। फिलहाल स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। मिली जानकारी के अनुसार टाटानगर से खुलकर जैसे ही ट्रेन बड़ा बम्बो से आगे निकली, अचानक तेज आवाज के साथ ट्रेन बेपटरी हो गयी। घटना सुबह करीब 5:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *