LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Kharswana train accident खरसावां रेल हादसे में दो यात्रियों की मौत, दोनों का हुआ पहचान जारी हुआ फ़ोटो

सरायकेला ब्रेकिंग

 

खरसावां रेल हादसा में हुए 2 की मौत मामले में दोनों की हुई पहचान फ़ोटो हुआ जारी जिनका नाम पी विकास राव तथा अजित कुमार सामल जो दोनों दोस्त है।

हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस हादसे में मृत दोनों रेल यात्रियों की पहचान हो गई है। मृतकों में पी विकास राव और अजीत कुमार शामिल हैं। दोनों राउरकेला के निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों का शव चक्रधरपुर लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है। अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को राउरकेला भेजा जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस मंगलवार तड़के 2.37 बजे टाटानगर पहुंची. जबकि इसके यहां पहुंचने के समय रात 11.02 बजे का है. दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन अगले स्टेशन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गई, लेकिन यह ट्रेन अगले स्टेशन तक पहुंचने से पहले ही तड़के 3.45 बजे बड़ाबंबू रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

 

हादसे के बाद हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद मालगाडी और मेल एक्सप्रेस के डिब्बे काफी दूर से फैल गए हैं, जिसके चलते थर्ड लाइन भी प्रभावित हो गई है. वहीं दुर्घटना के कारण ओवरहेड लाइन, खंभे और ट्रेन की पटरी भी बुरी से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि दुर्घटना का कारण की अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है.

 

हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. ट्रेन से सफर कर रहे अपने परिजनों के बारे में जानकारी के लिए लोक टाटानगर में 06572290324, चक्रधरपुर में 06587 238072, राउरकेला में 06612501072, 06612500244 और हावड़ा 9433357920, 03326382217 नंबर पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *