Jharkhand-Mukhyamantri-Mainyan-Samman-Yojna started- राज्य में शुरू हुआ “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” आवेदकों का लगा जमावड़ा, पुरेन्द्र ने सराहा
आदित्यपुर: झारखंड की 21 साल से 49 साल तक की युवतियों और महिलाओं के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सम्मान राशि के रूप में 1000 प्रति माह देने की घोषणा की थी जिसको वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धरातल पर उतारने की शुरुआत कर दिये है।
शनिवार से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के नाम से इसकी शुरुआत की गई है। सरायकेला के गम्हरिया प्रखंड के 28 केंद्रों में इस योजना का शुभारंभ किया गया।

आदित्यपुर नगर निगम के एक केंद्र में योजना का शुभारंभ करने पहुंचे गम्हरिया अंचल अधिकारी कमल किशोर ने आवेदन भरने पहुंची महिलाओं एवं युवतियों को योजना से संबंधित जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सभी योग्य युवतियों एवं महिलाओं से सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेने की अपील की।
मौके पर मौजूद आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने भी सरकार के इस प्रयास की सराहना की, और कहा कि झारखंड सरकार शुरू से ही महिलाओं एवं युवतियों को लेकर गंभीर है। इस योजना के धरातल पर उतरने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी। उन्हें छोटी- छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. उन्होंने इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का झारखंड की महिलाओं के लिए रक्षाबंधन का उपहार बताया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


