SI killed in Ranchi-रांची में दारोगा की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी
Ranchi:- राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात एक SI की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अनुपम कच्छप नामक सब इंस्पेक्टर का शव रांची रिंग रोड से बरामद किया गया है।

कांके थाना क्षेत्र में हुई है हत्या
2018 बैच के सब इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अनुपम का शव कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बरामद किया गया है। अनुपम को अपराधियों ने दो गोली मारी है। इधर हत्या की सूचना मिलते ही रांची पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।
स्पेशल ब्रांच के आईजी, डीआईजी, रांची पुलिस के डीआईजी, एसएसपी समेत कई अधिकारी रिम्स पहुंचे। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे ने बताया कि कांके रिंग रोड स्थित इंडियन ढाबा से लौटते वक्त अनुपम की हत्या कर दी गई। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
पार्टी के बाद कर दी हत्या
अब तक पुलिस सूत्रों से यह पता चला है कि अनुपम अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए कांके रिंग रोड स्थित एक ढाबे पर गए थे, रात करीब 1 बजे तक अनुपम और उनके दोस्तों की पार्टी चलती रही, रात करीब 2 बजे अनुपम अपनी बाइक से निकले जबकि उनके बाकी दोस्त कार से चले गए। इसी दौरान अपराधियों ने अनुपम की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस मुख्यालय में थे पदस्थापित
बीआईटी सिंदरी से 2014 में बीटेक पासआउट अनुपम रांची के खूंटी जिले के रहने वाले थे। अनुपम झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित थे। फ़िलहाल पुलिस टीम के साथ स्पेशल ब्रांच भी मामले की जांच में जुट गई है।अनुपम 2018 में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया

