LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

CM should apologize to the Kudmis कुड़मियों से माफी मांगें सीएम शीतल ओहदार

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सदन में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग को खारिज करने को कुड़मी/कुरमी समाज के अगुवा शीतल ओहदार ने अपमानजनक बताया है.

वही  ओहदार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में भी कुड़मियों के एसटी मांग पर हमें ब्राह्मण बना दीजिए जैसी टिप्पणी की थी।  जबकि इस बार तो उन्होंने अपमान की हद पार करते हुए कहा कि कुड़मी समाज के लोग आदिवासी बन कर क्या करेंगे जैसा वक्तव्य दिया. जबकि कुड़मी अनुसूचित जनजाति में सूचीबद्ध होने के लिए सदियों से संघर्षरत है. श्री ओहदार ने कहा कि अपने बयान के लिए श्री सोरेन सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें. यदि वह ऐसा नहीं करते हैं, तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा. इसके लिए हमारा समाज किसी भी हद तक जा सकता है.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *