JAC will use hi-tech Technology for paper assessment- मैट्रिक-इंटर की रिजल्ट 25 दिन पहले होगा जारी, एमआर टेक्नॉलजी की JAC कर रही उपयोग
JAC ने इस बार रिकॉर्ड टाइम में मैट्रिक व इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर ली है. परीक्षा होने के तीन दिनों बाद ही उत्तर पुस्तिका को बैंक से हटा कर मेन ट्रेजरी भेजने का आदेश दिया गया है.

Jamshedpur : झारखंड एकेडमिक काउंसिल परीक्षा लेने से लेकर रिजल्ट जारी करने तक इस बार हाईटेक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। अब मैट्रिक व इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के बाद मार्क्स फाइल भर कर उसे डेटा सेंटर पर भेजने में अधिकतम 10 दिन ही लगेंगे, जबकि पहले इसमें 45 दिन का समय लगता था।इस बार से जैक के द्वारा एमआर बेस्ड ऑनलाइन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।
इस टेक्नोलॉजी से पुस्तिका का मूल्यांकन होने के बाद शिक्षक को न परीक्षार्थी का नाम लिखना होगा, न संबंधित विषय का नाम ना ही रोल नंबर, सारा कुछ पूर्व से ही एक एमआर बेस्ड शीट में अंकित होगा। शिक्षक को सिर्फ संबंधित विषय में परीक्षार्थी को हासिल अंक अंकित करना होगा।
मार्क्स अंकित करने के साथ ही उसे डिजिटल मोड में डेटा सेंटर को भेज दिया जायेगा। जहां संबंधित परीक्षार्थी का मार्क्सशीट तैयार किया जायेगा। पूरी प्रक्रिया त्रुटि रहित हो, इसके लिए जैक की ओर से रविवार को ट्रायल की गयी। आगे और पांच राउंड के ट्रायल होगी जिसके बाद अगर कोई त्रुटि सामने नहीं आती है तो उक्त टेक्नोलॉजी को इस साल से लागू कर दिया जायेगा। इस सिस्टम को लागू करने के बाद सभी शिक्षकों को इसकी ऑनलाइन ट्रेनिंग भी दी जायेगी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


