Jamshedpur Sahid Nirmal Mahato शहीद निर्मल दा के बलिदान को कभी भूल नहीं सकते
मुख्यमंत्री ने अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने राज्यवासियों के हित में कई ऐतिहासिक और निर्णायक कदम उठाए हैं। हमारी सरकार ने सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर उनके बुढ़ापे की लाठी प्रदान की है। वहीं बुढ़ापे में कोई पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की है। ऐसे ही अनेकों योजनाएं हैं, जिसका सीधा फायदा इस राज्य के आदिवासी, दलित, गरीब, मजदूर, किसान, महिला और नौजवानों समेत हर वर्ग और तबके को हो रहा है। हम अपनी योजनाओं के माध्यम से इस राज्य की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे अपनी जरूरत की योजनाओं से जुड़े और जिन्हें इन योजनाओं की जानकारी नहीं है, उन्हें इसकी जानकारी देकर उन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग और भागीदारी से सभी को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। महिलाएं आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं हैं। इसी कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर शिक्षा से बच्चों का बेहतर भविष्य बन सकता है। जब बच्चे पढ़ लिख कर आगे बढ़ेंगे तो राज्य भी आगे बढ़ेगा। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी गरीब बच्चों की पढ़ाई पैसे की तंगी की वजह से प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ने गुरु जी क्रेडिट कार्ड योजना की
शुरुआत की है। इस योजना के तहत बच्चों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन सरकार अपनी गारंटी पर दे रही है। हमारे आदिवासी- दलित गरीब बच्चे पढ़ लिख कर ऊंचे पदों पर पहुंचें, इसी सोच के साथ हम अपनी योजनाओं को धरातल पर उतर रहे हैं। इस कार्यक्रम में मंत्री श्री चम्पाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सविता महतो, विधायक श्री संजीव सरदार, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजू गिरि, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार समेत अन्य मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


