JamshedpurLatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन पटमदा क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का मामला उठाया।

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन पटमदा क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि वे इस सदन में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा, बोड़ाम और काटिन प्रखंड के किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण विषय उठाना चाहता हूँ।

2021 में झारखंड राज्य के जल संसाधन विभाग ने इन क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए पटमदा पम्प नहर योजना को मंजूरी दी थी। इसके बावजूद अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस योजना के लिए कंसल्टेंट द्वारा पिछले एक वर्ष में सर्वेक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जा चुकी है, लेकिन जल संसाधन विभाग ने अब तक इसे स्वीकृति नहीं दी है। इस विलंब के कारण लगभग 12,500 हेक्टेयर भूमि में किसानों को सिंचाई सुविधा से वंचित रहना पड़ा है, जो उनकी कृषि उत्पादन को प्रभावित कर रहा है। यह एक अत्यंत महत्त्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि सिंचाई की सुविधा से न केवल किसानों की खेती में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय कृषि उत्पादकता में भी वृद्धि होगी।

अतः मेरा आपके माध्यम से माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस काम में की गई देरी पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को शीघ्र ही आवश्यक सिंचाई सुविधाएँ मिल सकें और इस योजना की मंजूरी के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाए।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *