Bharat Band in Rajnagar-राजनगर में दिखा भारत बंद का व्यापक असर, JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री उदय बंकिरा बंद समर्थन में सड़क पर डेट रहे
Report- Deepak Mahato
Saraikella:- आज पूरे देश में भारत बंद का अहवान किया गया, अहले सुबह से ही आदिवासी-मूलवासी समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए और आवा-गमन पूरी तरह से बाधित कर दिया।
राजनगर में JLKM केंद्रीय संगठन मंत्री उदय बंकिरा अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरे और भारत बंद के समर्थन में जम के नारेबाज़ी की। इस दौरान राजनगर-चाइबासा मुख्य मार्ग में वाहनों का लंबा क़तार लग गया।
मौक़े पर श्री बंकिरा ने एसटी-एससी आरक्षण में वर्गीकरण को लेकर सरकार की कड़ी निंदा की और कहा कि बाबा साहब ने जो हम आदिवासियों को अधिकार दिया है उसमे छेड़ छाड़ हम बरदास नहीं करेंगे। इस क़ानून को लेकर मानिनीय सुप्रीम कोर्ट को पुनर विचार करनी चाहिए और हम आदिवासियों के हित में क़ानून बनानी चाहिए।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


