Train Accident in Chandil: चांडिल में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बड़ा हादसा टला*
सरायकेला ब्रेकिंग दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अधीन सरायकेला जिला के चांडिल बाजार स्थित एक नंबर रेलवे फाटक के पास सोमवार की दोहपर की बीच चांडिल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही एक माल वाहक ट्रेन का पीछे लगी इंजन पटरी से उतर गई. इस रेल दुर्घटना में अबतक किसी के भी मौत नहीं हुई है।

फाटक के पास हुआ हादसा, रेल पटरी पूरी तरह हुई क्षतिग्रस्त
वहीं इस दुर्घटना के बाद रेलवे फाटक क्रोसिंग के पास रेल पटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इसकी वजह से उस रूट पर यातायात प्रभावित हो गया है. इस दुर्घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. इस मालगाड़ी में लोहा प्लेट का रोल लोडेड है. खबर लिखे जाने तक सीकेपी रेल डिवीजन से बचाव कार्य की टीम नहीं पहुंची थी. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


